बिलासपुर की रोहिणी ठाकुर का हिमाचल सीनियर नेशनल कबड्डी टीम में चयन
जनपद की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा रही हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर की होनहार कबड्डी खिलाड़ी रोहिणी ठाकुर का चयन हिमाचल प्रदेश सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम के लिए हुआ है। रोहिणी वर्तमान में स्टेट होस्टल बिलासपुर में कबड्डी की बारीकियां सीख रही हैं। स्टेट होस्टल बिलासपुर के कोच मनोज ठाकुर ने कहा कि रोहिणी नम्होल के गांव घायल की रहने वाली हैं। रोहिणी के पिता पहलवान जगजीत सिंह ठाकुर युवा सेवा एवं खेल विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। घर में खेल का माहौल होने के कारण रोहिणी की रुचि बचपन से ही कबड्डी की ओर रही।