फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal garlic: प्रदेश के लहसुन की बाहरी राज्यों में मांग, 100 रुपये किलो मिल रहे दाम

Fri, 20 May 2022 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग पूरे देश में रहती है। सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है। कुल्लू में भी बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन की खासी पैदावार होती है।
विज्ञापन
लहसुन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औषधीय गुणों से भरपूर हिमाचल के लहसुन की मांग तमिलनाडु में बढ़ने लगी है। लहसुन की मांग बढ़ने से किसानों को भी इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। इस बार लहसुन का आकार काफी अच्छा है। इसी वजह से मांग भी बढ़ी है। हालांकि सोलन सब्जी मंडी में ग्रेड के हिसाब से लहसुन 25 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। जबकि तमिलनाडु की मंडियों में इसकी कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो तक है। इन दिनों सोलन और जिला सिरमौर से लहसुन पहुंच रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल का लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी मांग पूरे देश में रहती है। सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है। कुल्लू में भी बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती की जाती है। सोलन और शिमला में भी लहसुन की खासी पैदावार होती है। सिरमौर और सोलन में मई तक फसल तैयार होती है। यहां का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भी धूम मचाता है। इसकी दक्षिण भारत की मंडियों में भारी मांग रहती है।

देश के केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के अलावा त्रिपुरा और सिक्किम भी लहसुन भेजा जा रहा है। सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में लहसुन अधिक मात्रा में आना शुरू हो गया है। किसानों को भी ग्रेड के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। इन दिनों तमिलनाडु और कर्नाटक में लहसुन की अधिक मांग है। तमिलनाडु में सौ रुपये प्रति किलो तक लहसुन बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें