फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अटल टनल में हुई ताजा बर्फबारी, दो नेशनल हाईवे समेत 45 सड़कें बंद

Fri, 03 Dec 2021 12:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

तीन दिन से खराब चल रहे मौसम से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दुश्वारियों के साथ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल में निगम की बसों के साथ पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
अटल टनल में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल में शुक्रवार को लगातार बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा व बारालाचा में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से नेशनल हाईवे-505 ग्रांफू से लोसर, नेशनल हाईवे-03 दारचा से सरचू समेत 45 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेशभर में 164 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। कड़ाके की ठंड में लोगों को बिजली के बिना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


तीन दिन से खराब चल रहे मौसम से जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दुश्वारियों के साथ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल में निगम की बसों के साथ पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस ने सिर्फ स्थानीय लोगों को फोर बाई फोर वाहनों की अनुमति दी है।  पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से कुल्लू-मनाली के विंटर सीजन को बढ़ावा मिलेगा।

बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। वहीं मौसम के बदले तेवरों से किसान-बागवानों को राहत मिली है। लाहौल में बर्फ के फाहों और कुल्लू में बारिश से कुछ राहत मिली है। लहसुन, मटर और गेंहू के लिए बारिश संजीवनी बनी है। अब कृषि कार्य में तेजी आएगी। वहीं सूखे से पड़ रही कड़ाके की ठंड व धूल-मिट्टी से भी लोगों को निजात मिली है। सूखी ठंड से लोग वायरल की चपेट में आ रहे थे।
विज्ञापन


छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। अटल टनल पर गुरुवार को भी बर्फ के फाहे के रूप में हल्की बर्फबारी होती रही थी। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में अटल टनल पर भारी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें