हिमाचल प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने पांच नगर निकायों में वार्डों के परिसीमन को पुनः अधिसूचित कर अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार इससे पहले 24 मई 2025 को 73 नगर निकायों के वार्डों के परिसीमन का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके बाद 4 और 14 जुलाई 2025 को आधिकारिक राजपत्र में वार्ड परिसीमन को प्रकाशित किया गया। हालांकि, कुछ नगर निकायों में क्षेत्र के सृजन, उन्नयन और शामिल किए जाने को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न याचिकाएं दायर की गई थीं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची की ओर से यह आदेश जारी हुए हैं।