ईधर, जनवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर रवाना हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई के अजय ठाकुर ने हिमाचल टीम में जगह बनाई है।
डीपी जगदीश कुमार की अगुवाई में टीम दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता के लिए कुश्ती स्पर्धा के 50 किलो वर्ग में जतिन, 54 किलो वर्ग में बिलासपुर के पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर और 74 किलो वर्ग में अशरफ मोहम्मद भाग ले रहे हैं।
लड़कियों में 51 किलो वर्ग में जयंती देवी, 55 किलो वर्ग में हिमानी और 59 किलो वर्ग में कोमल भाग ले रही हैं। लड़कियों की टीम की कमान साक्षी को सौंपी गई है। लड़कियों के साथ कोच सुमन संधू, कबड्डी की टीम के साथ ममता ठाकुर व मीरा वर्मा, एथलेटिक्स टीम के साथ सीमा व कमला गई हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करेंगे।