फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी

Thu, 01 Feb 2018 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के चार खिलाड़ी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के तीन मुक्केबाज प्रथम खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 8 फरवरी से दिल्ली में आयोजित होगी। 

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में प्रत्येक भार वर्ग से चार सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों का चयन खेलो इंडिया खेल महाकुंभ के लिए हुआ है। जिनमें मनीषा का 91 किलो भार वर्ग, मोनिका 54 किलो वर्ग और सूरज शर्मा 91 किलो भार वर्ग का चयन हुआ है। 

चयनित प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पठचार्य ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुक्केबाजी के क्षेत्र में क्यूबा के नाम से जाने जाने वाले राजगढ़ क्षेत्र के सात मुक्केबाज सत्र 2017-18 में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं अभी तक पाठशाला के 70 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई स्वर्ण पदक और खिताब अपने नाम कर चुके हैं। प्रधानाचार्य ने मुक्केबाज प्रशिक्षुओं रोशन भारती व अमर सिंह को बच्चों के खेल महाकुंभ के लिए चयनित होने और उत्तम प्रदर्शन के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

खेलों इंडिया के लिए पंजगाई का अजय ठाकुर रवाना

ईधर, जनवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर रवाना हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई के अजय ठाकुर ने हिमाचल टीम में जगह बनाई है।

डीपी जगदीश कुमार की अगुवाई में टीम दमखम दिखाएगी।  प्रतियोगिता के लिए कुश्ती स्पर्धा के 50 किलो वर्ग में जतिन, 54 किलो वर्ग में बिलासपुर के पंजगाई स्कूल का अजय ठाकुर और 74 किलो वर्ग में अशरफ मोहम्मद भाग ले रहे हैं।

लड़कियों में 51 किलो वर्ग में जयंती देवी, 55 किलो वर्ग में हिमानी और 59 किलो वर्ग में कोमल भाग ले रही हैं। लड़कियों की टीम की कमान साक्षी को सौंपी गई है। लड़कियों के साथ कोच सुमन संधू, कबड्डी की टीम के साथ ममता ठाकुर व मीरा वर्मा, एथलेटिक्स टीम के साथ सीमा व कमला गई हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें