मंत्री ने बताया कि चंबा में 207961, धर्मशाला में 117271, हमीरपुर में 120931, बिलासपुर में 18910, मंडी में 275570, कुल्लू में 168180, रामपुर में 234723, शिमला में 127338, सोलन में 57087, नाहन में 153051, वन्य प्राणी (उत्तर) में 3400, वन्य प्राणी (दक्षिण) में 6600 तथा जीएचएनपी में 14905 पौधों का रोपण कार्य किया गया है।
सोमवार से वन विभाग इन रोपित पौधों को बचाने के लिए प्रयास करेगा। पीसीसीएफ डा जीएस गोराया ने बताया कि आम लोगों की सहभागिता की वजह से ही अभियान सफल हुआ है।