उधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तीनों को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका था। मां-बेटे ने टांडा में दम तोड़ दिया जबकि पति का इलाज चल रहा है।
शिल्पा के पिता राकेश कुमार ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से शुक्रवार रात को ससुराल पक्ष ने उसे जला दिया।
पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर भादंसं की धारा 498 और 306 के तहत केस दर्ज किया है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।