हिमाचल की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर सीमा ठाकुर कुछ बड़ा करना चाहती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम में बीते सालों से सेवाएं दे रहीं सीमा ठाकुर अब एचआरटीसी टैक्सी चलाने से ऊब चुकी हैं। वह टैक्सी छोड़कर वोल्वो या साधारण बस चलाना चाहती हैं।
सीमा एचआरटीसी के आरएम और डीएम से भी बस में तैनात किए जाने की गुहार लगा चुकी हैं। अफसरों ने फाइल एचआरटीसी प्रबंधन को भेज दी है।
सीमा का कहना है कि उनके पास हैवी लाइसेंस है। ऐसे में परिवहन निगम को चाहिए कि उन्हें बस चलाने की अनुमति दे। सीमा ठाकुर का कहना है कि एचआरटीसी से ही बस चलाने का प्रशिक्षण लिया है। जब मेरे पास हैवी लाइसेंस है तो मैं छोटी गाड़ी क्यों चलाऊं।