फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां लगेगा व्हाइट सीमेंट का पहला प्लांट

Tue, 12 Jul 2016 09:25 AM IST
कपिल ठाकुर/अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में व्हाइट सीमेंट का पहला प्लांट लगेगा। सिरमौर जिले के नौहराधार में भारत सरकार के उपक्रम जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया नौहराधार में यह कारखाना लगाया जा रहा है। इसकी प्री फिजिवल्टी स्टडी पूरी कर ली गई है। निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया है। राज्य में सीमेंट के कई प्लांट हैं, लेकिन व्हाइट सीमेंट का अभी तक कोई भी प्लांट नहीं है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देश में व्हाइट सीमेंट के तीन प्लांट हैं। इनमें दो राजस्थान, जबकि एक दक्षिण भारत में है। हिमाचल में लगने वाला यह प्लांट देश का चौथा प्लांट होगा। इसके लिए नौहराधार में करीब 300 हेक्टेयर भूमि का चयन किया है। इसके लिए 500 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट पर खर्च होंगे 400 करोड़

एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड (फर्टिलाइजर और केमिकल्स मंत्रालय) के तहत स्थापित होने वाले प्लांट की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र राठौर, महाप्रबंधक एसएस शेरावत ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि नौहराधार में सरकार के तहत-प्री फिजिबिलिटी स्टडी का कार्य पूरा हो चुका है।

इस समय लीज एक्वायर के लिए जमीन चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिन किसानों की जमीन प्लांट को एक्वायर होनी है, उनसे लीज और मुआवजे के बारे में बात की जाएगी। बताया कि नौहराधार से प्रोसेसिंग पैकेजिंग आदि का सारा कार्य होगा।

यहां जो प्लांट स्थापित होगा, उसके लिए करीब 300 हेक्टेयर जमीन एक्वायर होगी। प्लांट पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी ने कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। यहां 5,10,20 किलो की पैकिंग का व्हाइट सीमेंट तैयार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें