फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते की घोषणा से खुशी; अब एरियर की उम्मीद

Sun, 04 Oct 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की सौगात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा का हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने स्वागत किया है। संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि डीए मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से लंबित महंगाई भत्ते के साथ एरियर और अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार की ओर से दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को डीए देने की घोषणा का हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने स्वागत किया है। संघ का कहना है कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा से कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी डीए और उससे जुड़े लाभों का इंतजार कर रहे हैं।

लंबित एरियर भी जल्द देने की मांग
राजन शर्मा ने कहा कि लेक्चरर संघ को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, एरियर और अन्य आवश्यक मांगों को भी जल्द पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए डीए सिर्फ एक वित्तीय लाभ नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच उनके मासिक खर्च को संभालने में महत्वपूर्ण मदद है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को समय पर महंगाई भत्ता मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। दीपावली से पहले डीए देने की घोषणा को उन्होंने कर्मचारी हित में सकारात्मक कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना का भी किया जिक्र
स्कूल लेक्चरर संघ के नेता ने प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इसके लिए सरकार के आभारी हैं और पुरानी पेंशन योजना के फैसले को कर्मचारी वर्ग कभी नहीं भूलेगा। राजन शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली पर महंगाई भत्ता देने की घोषणा का दोबारा स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि सरकार डीए का भुगतान कब करती है और लंबित एरियर समेत कर्मचारियों की अन्य मांगों पर आगे क्या फैसला लिया जाता है। दीपावली से पहले डीए मिलने की उम्मीद ने प्रदेश के कर्मचारी वर्ग में उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें