फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बिजली बोर्ड का फैसला: मार्च से 11 लाख उपभोक्ताओं को कम आएंगे बिजली बिल

Sat, 29 Jan 2022 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घरेलू और कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलों में छूट देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार के फैसले को अब बिजली बोर्ड ने लागू कर दिया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है, अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली का बिल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को मार्च से बिजली बिलों में बड़ी राहत मिलेगी। चार लाख उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली सप्लाई मिलेगी। इन उपभोक्ताओं से मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जाएंगे। 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं किया जाएगा। 125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सात लाख ग्राहकों को 1.55 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपया प्रति यूनिट की दर से बिल दिए जाएंगे। मार्च 2022 से यह सुविधा मिलना शुरू होगी। कोविड के दौरान लोगों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है। राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घरेलू और कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलों में छूट देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


राज्य सरकार के फैसले को अब बिजली बोर्ड ने लागू कर दिया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है, अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा। इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी। जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट तक है, उन्हें सरकार ने पहले से ही अनुदान पर 1.55 रुपये प्रति यूनिट की छूट दी है। इन्हें अब सरकार ने 55 पैसे की और छूट दी है। इन उपभोक्ताओं को अब एक रुपया प्रति यूनिट की दर से बिल आएगा।  दूसरी ओर किसानों को राहत देने के लिए भी बिजली की वर्तमान अनुदान युक्त दरों को 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे कर दिया गया है। इन उपभोक्ताओं को अप्रैल 2022 से यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार राज्य बिजली बोर्ड को सालाना करीब 90 करोड़ रुपये देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें