फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने मिलने का समय नहीं दिया, अब होगा आंदोलन

Mon, 01 Oct 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने मिलने का समय नहीं मिलने से हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की कर्मचारी यूनियन भड़क गई है। हिप्र राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड कनिष्ठ अभियंता और अतिरिक्त सहायक अभियंता आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स/नान आईटीआई एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जेसी शर्मा तथा महासचिव रोहताश शर्मा ने कहा कि संघ 25 सितंबर से सीएम से मिलने को लेकर लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री समय देने के लिए इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने मिलने का समय नहीं दिया है अब उन्हें संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ा है।उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को शिमला, विद्युत सचिवालय कुमार हाउस के बाहर धरना दिया जाएगा। यदि फिर भी सरकार और बोर्ड नहीं माना तो उसे आगे भी जारी रखा जा सकता है। सोमवार से संघ ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। संघ ने मांग की है कि कनिष्ठ अभियंताओं को विद्युत बोर्ड में 9/16 वर्ष टाइम वाउंड प्रमोशन स्केल की वेतन वृद्धि देने के आदेश तुरंत जारी करवाएं, ताकि हमारे बीच में पैदा हुई खाई को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें