फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैहबकर्मी उठाएंगे टूटीकंडी का कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कुछ हिस्सों में सफाई व्यवस्था आउटसोर्सिंग पर देेने की मुहिम फेल हो गई। टुटीकंडी वार्ड से अब सैहबकर्मी ही घरों से कूड़ा उठाएंगे। महीनेभर में ही आउटसोर्सिंग का दम निकलने के बाद नगर निगम को यहां से ठेकेदार के कर्मचारी हटाने पर मजबूर होना पड़ा है। निगम प्रशासन का कहना है कि कूड़ा न उठने की भारी शिकायतों के चलते वार्ड से आउटसोर्सिंग खत्म की जा रही है। नगर निगम ने पहली सितंबर से शहर के पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

बालूगंज, टुटू, मंज्याठ, कच्चीघाटी और टुटीकंडी वार्ड में ठेकेदार को कूड़ा उठाने का जिम्मा दिया था। लेकिन ज्यादातर वार्डों से कूड़ा न उठने की शिकायतें मिलने लगीं। उधर टुटीकंडी वार्ड के कई इलाके ऐसे हैं जहां सितंबर में दो से तीन दिन ही कूड़ा उठ पाया। स्थानीय पार्षद आनंद कौशल ने तुरंत आउटसोर्सिंग खत्म करने की मांग की थी। ऐसे में निगम ने यहां फिर से सैहबकर्मी तैनात करने का फैसला लिया है। वहीं बाकी चार वार्डों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम ने अपने सुपरवाइजर तैनात कर दिए हैं। नगर निगम आयुक्त पंकजराय ने कहा कि टुटीकंडी वार्ड से ठेकेदार के कर्मचारी हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें