फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड का जेई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बिजली बोर्ड का जेई (जूनियर इंजीनियर) दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बिजली बोर्ड सब डिवीजन गंगथ के दफ्तर में तैनात जेई रघुवीर सिंह इंदौरा तहसील के रहने वाले अजय कुमार से उसकी फैक्टरी में नए मीटर का कनेक्शन लगवाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। नए मीटर कनेक्शन के लिए स्पॉट पर जाकर जेई की निरीक्षण रिपोर्ट लगना अनिवार्य होता है। आरोप है कि जेई रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने परेशान होकर विजिलेंस में शिकायत कर दी। इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी जेई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस बलबीर जसवाल ने बताया कि पहले आरोपी जेई ने स्पॉट पर ही रिश्वत लेने की बात शिकायतकर्ता को कही। उसके बाद कहा कि शिकायतकर्ता उसके दफ्तर में ही आ जाए। फिर आरोपी जेई ने रिश्वत के पैसे अपने दफ्तर में लेने से मना किया और बाहर मिठाई की दुकान में मिलने को कहा। मिठाई की दुकान में आरोपी ने जैसे ही शिकायतकर्ता से रिश्वत के 10000 रुपये लिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी जेई गंगथ सब-डिवीजन में तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें