फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Electricity Board: 124 यूनिट बिजली खपत पर जुलाई से नहीं आएंगे बिजली बिल

Sat, 25 Jun 2022 12:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बिजली बोर्ड ने इस बाबत सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया है। प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के सरकार ने बिल माफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को जुलाई से बिजली बिल नहीं आएंगे। बिजली बोर्ड ने इस बाबत सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया है। प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। प्रतिमाह 124 यूनिट बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के सरकार ने बिल माफ कर दिए हैं। जून में प्रयोग की बिजली के आधार पर जुलाई में जारी होने वाले बिल से यह छूट मिलेगी। 124 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले प्रदेश में करीब चार लाख उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन


सात लाख उपभोक्ता 60 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत करने वाले हैं। इन सात लाख उपभोक्ताओं का सरकार ने अप्रैल से ही बिजली बिल माफ कर दिया है। अब 124 यूनिट प्रतिमाह बिजली खपत करने वालों के बिजली बिल भी माफ कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से कुल करीब 11 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं होगा। इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें