कई क्षेत्रों में बिजली के पोल अभी तक नहीं बदले जाने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों पर तल्ख नजर आए। ऊर्जा मंत्री बोले कि उन तक इस बारे में शिकायत ही नहीं पहुंचनी चाहिए और अधिकारियों को अपने स्तर पर इन लकड़ी के पोल हटाने के निर्देश दे देने चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च से पहले लकड़ी के सभी पोल बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं। कई क्षेत्रों में बिजली के पोल अभी तक नहीं बदले जाने से ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को राज्य सचिवालय में अधिकारियों पर तल्ख नजर आए। ऊर्जा मंत्री बोले कि उन तक इस बारे में शिकायत ही नहीं पहुंचनी चाहिए और अधिकारियों को अपने स्तर पर इन लकड़ी के पोल हटाने के निर्देश दे देने चाहिए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के समक्ष लकड़ी के जर्जर पोल नहीं बदलने की लगातार शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
इस पर सचिवालय में मंत्री ने बिजली बोर्ड के एक बडे़ अधिकारी को कहा कि वह इस मामले को गंभीरता लें। उन्होंने लकड़ी के जर्जर खंभों के कुछ फोटो भी शेयर किए। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लकड़ी के सभी पुराने पोलों को बदलने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को तभी पूरा किया जा सकेगा, अगर इस बारे में अधिकारी और स्टाफ बदलेगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि कहीं भी लोहे के पोल की कोई कमी नहीं है। इस बारे में समय रहते कदम उठाए जाने चाहिए।
जल्दी भरे जाएंगे बिजली बोर्ड में रिक्त चल रहे पद
- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि बिजली बोर्ड में रिक्त चल रहे पदों को भी जल्दी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रक्रिया चल रही है।