हिमाचल के मंडी जिले के बल्ह विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद शर्त जीतने पर युवा सहायक प्रोफेसर ने दाढ़ी कटवाई है।
चुनावों की घोषणा के बाद प्रो. नरेश धीमान ने अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि यदि इस दफा भाजपा प्रत्याशी नहीं जीते तो वह जिंदगी भर दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।
शर्त के चलते उन्होंने दो माह से शेव तक नहीं की थी। 18 दिसंबर को चुनावी नतीजे आने पर बल्ह के विधायक ने प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल की। जिसके बाद प्रोफेसर ने शर्त जीतने पर दाढ़ी करवाई।