फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: धूमल और उनके समधी की हार के पीछे बना ये गजब संयोग

Tue, 19 Dec 2017 01:54 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भाजपा के सीएम पद के उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल और उनके समधी की हार के पीछे गजब संयोग बना है। दो राणा दोनों समधियों पर भारी पड़े हैं।
विज्ञापन


पहले कांग्रेस और बाद में भाजपा का हाथ थामकर जोगिंद्रनगर में सात मर्तबा विजय पताका फहराने वाले वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक गुलाब सिंह ठाकुर को 2017 के विधानसभा चुनावों में आजाद प्रत्याशी एनआरआई प्रकाश राणा से हार मिली है।

वहीं, गुलाब सिंह ठाकुर के समधी नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से राजेंद्र राणा के सामने हार का सामना करना पड़ा है। जबकि, कांग्रेस को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा है।
विज्ञापन


शुरुआती रुझान कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ रहे। पहले दो राउंड में ही आजाद प्रत्याशी ने बढ़त बना ली जो देरशाम परिणाम के अंतिम लम्हों तक जारी रही। जैसे-जैसे नतीजे आते गए वैसे कांग्रेस भाजपा के खेमे में खामोशी छा गई।
विज्ञापन

जनता की सेवा करूंगा

जबकि, प्रकाश राणा के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रकाश राणा का दुबई में कारोबार है। वह जोगिंद्रनगर हलके के निवासी हैं। पहले वह भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने के कारण वह बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे। दुबई से चौपर में बाकायदा मंडी पहुंचकर सियासी जमीन काफी पहले से बनाते रहे।

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार प्रकाश राणा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए ही राजनीति में पटाक्षेप किया है।। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करूंगा। आज उनके पिता जी का सपना साकार होने जा रहा है और वह तन-मन-धन से क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। दिल से क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता ने विकास को नकारा है और पैसे को तरजीह दी है। उन्होंने हमेशा विकास को तरजीह दी है। लेकिन, जनता का फैसला का उन्हें स्वीकार है। वहीं, उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ताउम्र करता रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें