फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल चुनाव: इनके नाम रहा सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

Tue, 19 Dec 2017 02:37 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के परिणाम में मंडी जिला के नाचन विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार विनोद कुमार ने सूबे में सबसे ज्यादा वोट लेकर रिकॉर्ड बनाया है। विनोद कुमार ने कांग्रेस के सुंदर लाल को 15896 वोट से पराजित किया। इसके बाद दूसरी बड़ी जीत में बल्ह से भाजपा उम्मीदवार इंद्र सिंह गांधी हैं, जो पहली बार 12811 वोट से जीतकर विधायक बने हैं।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मुलख राज प्रेमी 12669 वोट से जीतकर विधायक बने हैं। वहीं, सूबे के 10 बड़ी जीत में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार नहीं है।

टॉप दस बड़ी जीतों में भाजपा के उम्मीदवारों को वर्चस्व रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सूबे में सिर्फ छह उम्मीदवारों ने 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। उसमें तीन भाजपा और तीन कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सिर सजी बड़ी जीत

नाचन से विनोद कुमार ने 15896, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी ने 12811, बैजनाथ से मुलख राज ने 12669, पांवटा से सुखराम ने 12619, धर्मपुर से महेंद्र सिंह ने 11964, सराज से जयराम ठाकुर ने 11254, जयसिंहपुर से रविंद्र सिंह ने 10710, घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग ने 10435, सुलह से विपिन परमार ने 10291, मंडी सदर से अनिल शर्मा ने 10257 वोटों से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। 

वर्ष 2012 में बड़ी जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार
रोहड़ू-मोहन लाल-28415
शिमला ग्रामीण-वीरभद्र सिंह-20000
देहरा-रविंद्र सिंह रवि-15293
सुजानपुर-राजेंद्र राणा-14166
नाहन-राजीव बिंदल-12824
भोंरज-ईश्वर दास-10416
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें