फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए स्मृति ईरानी गो बैक के नारे, खाली सिलिंडर भी रखे

Thu, 10 Nov 2022 11:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

कांग्रेस के कार्यकर्ता बंदरोल सब्जी मंडी के पास हाथों में खाली सिलिंडर को लेकर बैठे हुए थे। मंहगाई को लेकर स्मृति ईरानी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी की। हालांकि स्मृति ईरानी यहां से नहीं गुजरीं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरोध में वीरवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंदरोल में खाली सिलिंडर के साथ गो बैक के नारे लगाए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वीरवार को मनाली विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए सासे हेलिपपैड पहुंची थीं। यहां से वह राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहन द्वारा सरसेई जनसभा में पहुंचीं। यहां से वापिस सासे हेलीपैड से वापिस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।

कांग्रेस के कार्यकर्ता बंदरोल सब्जी मंडी के पास हाथों में खाली सिलिंडर को लेकर बैठे हुए थे। मंहगाई को लेकर स्मृति ईरानी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी की। हालांकि स्मृति ईरानी यहां से नहीं गुजरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति ईरानी गो बैक के नारे लगाए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्मृति ईरानी के खाली सिलिंडरों के साथ किए विरोध के बाद मनाली विधानसभा में सियासी माहौल गर्म हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें