फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: निर्मला सीतारमण बोलीं- कांग्रेस की ऊंची दुकान फीका पकवान, नई पेंशन स्कीम वीरभद्र ने लागू की

Thu, 10 Nov 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हिमाचल में कोविड के बाद भी बहुत बेहतरीन काम हो रहा है। हिमाचल में गरीब के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं लाई गई हैं, उन्हें धरातल पर लागू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन सरकार बहुत बेहतरीन काम कर रही है। केंद्र से राज्य सरकार को सहायता भी बहुत मदद मिली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है। महिला की सुरक्षा भाजपा सरकार से ज्यादा कोई नहीं कर सकती है। शक्ति बटन एप, गुड़िया हेल्पलाइन जैसी योजनाएं चलाई गईं। केंद्र और हिमाचल की डबल इंजन सरकार ने यहां बहुत बेहतरीन काम किए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अबकी राज नहीं, रिवाज बदलना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऊंची दुकान फीका पकवान है और इस पर बात न की जाए तो सही है। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को कांग्रेस में मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने ही लागू किया था। वीरवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई नेता प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं। वह बताना चाहती हैं कि प्रदेश में कोविड के बाद भी बहुत बेहतरीन काम हो रहा है। हिमकेयर से छह लाख लोगों को इलाज के लिए कवर किया गया है।

‘नारी को नमन’, ‘बेटी है अनमोल’ जैसी योजनाओें में केंद्र सरकार ने गंभीरता से काम किए हैं। लाहौल स्पीति तक पानी पहुंचाने में प्रदेश सरकार सफल रही है। जलजीवन मिशन में पानी टशीगंग तक पहुंचाया है। बिलासपुर में एम्स, अटल टनल, गरीबों के लिए 8000 घर जैसी उपलब्धियां उन्होंने गिनाईं। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग में हिमाचल का रैंक बहुत अच्छा है। पूरे देश में एक लाख करोड़ रुपये ब्याजमुक्त कर्ज दिया गया है। 665 करोड़ हिमाचल के लिए दिए हैं। सेब आयात शुल्क बढ़ाने के मामले में सीतारमण ने कहा कि पहले ही 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें