फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal election 2022: हिमाचल में बेरोजगार वोटरों पर राजनीतिक दलों की नजरें, घर-घर मांग रहे वोट

Tue, 04 Oct 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है। पार्टी नेता लोगों के घर-घर जाकर जाकर वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
नेता(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है। पार्टी नेता लोगों के घर-घर जाकर जाकर वोट मांग रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची आनी बाकी है। पार्टी नेता ओल्ड पेंशन स्कीम, बेरोजगारों को पेंशन, निशुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बेरोजगार युवाओं और कर्मचारियों का ध्यान अपनी पार्टियों की आकर्षित करने में लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए एटीएम कार्ड की तर्ज पर गारंटी कार्ड बनाया है। इसमें बेरोजगारों को रोजगार या फिर 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई है। इसके अलावा छह लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है।

विज्ञापन


कार्ड के पीछे युवाओं की पंजीकरण संख्या लिखी जा रही है। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने हर घर लक्ष्मी, नारी निधि सम्मान को लेकर गारंटी कार्ड बनाया है। इसमें महिलाओं को 1,500 रुपये देने की बात कही जा रही है। इसके लिए पार्टी ने योजना से महिलाओं को जोड़ने के लिए सहायता नंबर भी जारी किया है। भाजपा की ओर से वोटरों को रिझाने के लिए स्वर्ण दृष्टि पत्र तैयार किया जा रहा है। इसमें महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों को लेकर की जाने वाली घोषणाओं को शामिल किया जा रहा है। हिमाचल में तीनों पार्टियां चुनाव प्रचार में डटी हैं। केंद्रीय नेताओं का हिमाचल में आना शुरू हो गया है। विधानसभा क्षेत्रों से लेकर पंचायत स्तर पर लोगों के बीच पार्टियां गुणगान कर रही हैं। 

500 कामगारों वाले संस्थानों में नोडल अधिकारी बना रहे वोट 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव सुधारों के तहत अब आयोग असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मतदान के लिए अवकाश दिलाने को प्रयासरत है। इसके तहत हिमाचल में पांच सौ कामगारों वाले संस्थानों में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करके उनके वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों के मतदाता उदासीन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ग्रामीण अंचलों में मतदान को लेकर जागरूकता है। शहरी क्षेत्रों में मतदाता उदासीन है, जबकि  भारत आज बड़ी युवा आबादी वाला देश है।  इसलिए वह युवाओं से आह्वान करते हैं कि अपने मन मुताबिक सरकार के गठन के लिए वे मतदान जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें