फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: सुखविंद्र सुक्खू बोले- विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद दोफाड़ होगी भाजपा

Sun, 04 Dec 2022 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 रविवार शाम को शिमला स्थित विधायक सदन मेट्रोपोल में पत्रकार वार्ता में सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई प्रत्याशी हमारे संपर्क में हैं, लेकिन कांग्रेस खरीद फरोख्त में विश्वास नहीं रखती। सुक्खू ने आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा दोहराते हुए मुख्यमंत्री का पद हाईकमान के आशीर्वाद पर छोड़ा।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा दोफाड़ होगी। जयराम मंत्रिमंडल का एक भी मंत्री चुनाव नहीं जीतेगा। रविवार शाम को शिमला स्थित विधायक सदन मेट्रोपोल में पत्रकार वार्ता में सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई प्रत्याशी हमारे संपर्क में हैं, लेकिन कांग्रेस खरीद फरोख्त में विश्वास नहीं रखती। सुक्खू ने आठ दिसंबर को होने वाली मतगणना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा दोहराते हुए मुख्यमंत्री का पद हाईकमान के आशीर्वाद पर छोड़ा। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना जरूरी है। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के लिए किसी भी नेता का दावा जताना गलत नहीं है। आठ दिसंबर को नतीजे जारी होने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी। हाईकमान की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री का चुना जाएगा। भाजपा को विधायकों की खरीद फरोख्त करने लायक सीटें भी नहीं मिलेगी। खरीद फरोख्त का डर तब होता है, जब पार्टी में बिखराव हो। कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। पार्टी के सभी प्रत्याशी संगठन से जुडे़ नेता हैं। सुक्खू ने कहा कि मुझसे या प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, रामलाल ठाकुर और कौल सिंह ठाकुर से अगर कोई प्रत्याशी मिल रहा है तो उसका अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए। पार्टी के नेता मिलकर एक-दूसरे से चुनावी फीडबैक लेते हैं।

प्रियंका गांधी से प्रचार से बनी कांग्रेस की लहर
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार से बनी। प्रियंका के कुशल नेतृत्व और रणनीति से कांग्रेस चुनाव जीत रही है। देश में प्रियंका गांधी का सिर्फ शिमला में घर है। हिमाचल से उनका विशेष लगाव है।
विज्ञापन


सत्ता में बैठे नेताओं को हरा-हरा ही दिखता है सब
सुक्खू ने कहा कि सत्ता में बैठे नेताओं को सब कुछ हरा-हरा ही दिखता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हालत भी ऐसी ही है। मुख्यमंत्री को उनके समर्थक और नेता झूठ परोस रहे हैं। जनता से भाजपा की नीतियों से तंग आकर बदलाव के लिए वोट दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें