फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Naina Deviji Assembly Seat: कांग्रेस का गढ़ रही है नयना देवी सीट, रामलाल और रणधीर में मुकाबला

Tue, 29 Nov 2022 04:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

साल 2007 और 2012 में कांग्रेस के इस मजबूत किले में भाजपा ने सेंध लगाई थी और रणधीर शर्मा यहां से दो बार लगातार विधायक रहे थे।
विज्ञापन
रामलाल ठाकुर, रणधीर शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले का नयना देवी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत किला रहा है। लेकिन इस बार यहां से कांग्रेस सीट निकाल पाएगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। यहां से वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने सात चुनाव लड़े और पांच बार जीत दर्ज की, तो तीन बार हार का सामना भी करना पड़ा। 2022 विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले की चारों सीटों में से सबसे ज्यादा मतदान श्री नयना देवी जी में 82.15 फीसदी हुआ है। साल 2007 और 2012 में कांग्रेस के इस मजबूत किले में भाजपा ने सेंध लगाई थी और रणधीर शर्मा यहां से दो बार लगातार विधायक रहे थे। लेकिन साल 2017 में रामलाल ठाकुर ने यहां से चुनाव जीता था। वहीं अब एक बार फिर से रामलाल ठाकुर और रणधीर शर्मा आमने सामने हैं।  श्री नयना देवी जी विधानसभा से चुनाव जीतना भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

एक तरफ जिले से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के चलते भाजपा के लिए यह सीट जीतना जरूरी है। वहीं रामलाल ठाकुर कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और खुद को सीएम पद का दावेदार भी मानते हैं। ऐसे में उनके लिए भी इस सीट से जीतना कई मायनों में अहम है। यदि कांग्रेस यहां से इस बार चुनाव हारती है तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ में शामिल रामलाल ठाकुर का राजनीतिक सफर यहीं खत्म हो सकता है और यदि कांग्रेस यहां से चुनाव जीतती है और प्रदेश में सरकार बनाती है तो रामलाल ठाकुर को सरकार में फिर से बड़े पद से नवाजा जा सकता है। 
विज्ञापन


भाजपा की बात की जाए तो भाजपा के उम्मीदवार के लिए भी इस सीट से जीत उन्हें बड़े पद पर पहुंचा सकती है। रणधीर शर्मा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता होने के साथ आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं अगर वो इस सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब होते हैं और प्रदेश में भाजपा रिपीट करती है तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा। 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने बनाया मुकाबला रोचक
इस चुनाव में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने नरेंद्र ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। नरेंद्र ठाकुर के मैदान में आने से विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आप उम्मीदवार के आने से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी दोनों की ही परेशानी बढ़ी है। नरेंद्र ठाकुर श्री नयना देवी जी की माकड़ी पंचायत से प्रधान रह चुके हैं। लोगों में इनकी खासी पहचान भी है जो दोनों उम्मीदवारों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। 

प्रत्याशी                 वर्ष        पार्टी
कुलदीप चंदेल       1972    कांग्रेस
दौलतराम सांख्यान   1977    जनता पार्टी
दौलतराम सांख्यान   1982    कांग्रेस
रामलाल ठाकुर       1985   कांग्रेस
केके कौशल         1990   भाकपा
रामलाल ठाकुर       1993   कांग्रेस
रामलाल ठाकुर       1998   कांग्रेस
रामलाल ठाकुर        2003    कांग्रेस
रणधीर शर्मा           2007      भाजपा
रणधीर शर्मा           2012      भाजपा
रामलाल ठाकुर        2017        कांग्रेस

श्री नयनादेवी जी के प्रत्याशी 2022 में 
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रणधीर शर्मा, कांग्रेस के रामलाल ठाकुर, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से दीपक कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ  इंडिया से भाग सिंह मैदान में हैं।

जिले में श्री नयनादेवी जी में हुआ सबसे अधिक मतदान
विधानसभा चुनाव में श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 82.15 फीसदी हुआ। श्री नयनदेवी जी में कुज 74,547 मतदाता हैं। इस बार 61,201 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 30,336 पुरुष और 30,865 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें