पांवटा साहिब में शनिवार दोपहर बाद आजाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न प्रदान कर दिए गए हैं। मनीष तोमर को चुनाव चिह्न सेब, रोशन लाल शास्त्री को कैंची, सुनील चौधरी को हेलिकॉप्टर और रामेश्वर शर्मा को टॉर्च बैटरी मिला है। नाहन विस क्षेत्र से रमजान को फुटबाल, पच्छाद विस क्षेत्र से कांग्रेस के बागी गंगूराम मुसाफिर को इस बार बल्ला चिह्न मिला है। कांगड़ा सीट से कुलभाष चंद को ऑटो रिक्शा, अमित वर्मा को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न मिला है।