सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का तो कभी भाजपा का गढ़ बना रहा है। कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री रंगीला राम राव यहां से लगातार सात बार विधायक और मंत्री रहे हैं। हालांकि इनके बाद भाजपा के कर्नल इंद्र सिंह लगातार तीन बार यहां के विधायक बने रहे। इस बार यहां पर मुकाबला फिर से भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर का है। इस बार यह भी प्रमाणित होगा कि आखिर यह क्षेत्र किस पार्टी का गढ़ बनता है।
अगर भाजपा जीती तो लगातार यहां पर भाजपा की चौथी जीत होगी और अगर कांग्रेस जीती तो यहां पर कांग्रेस की वापसी होगी। इस बार यहां पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से दलीप ठाकुर, कांग्रेस से पवन कुमार, आप से धमेश्वर राम, बसपा से रमेश चंद और आजाद प्रत्याशी मुनीष शर्मा शामिल हैं। यहां पर कुल मतदाता 92,207 है। इनमें 46,119 पुरुष मतदाता और 46,087 महिला मतदाता हैं। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 68.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।