करसोग में विधानसभा चुनाव का अंक गणित कुछ अलग ही है। यहां पिछले छह चुनाव में किसी भी पार्टी का उम्मीदवार लगातार दूसरी बार विधायक नहीं बना है। 1993 से लेकर 2017 तक के सभी चुनावों में किसी भी पार्टी का विधायक लगातार दो बार विधायक नहीं बन पाया है। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने 2022 में नए योद्धा चुनावी रण में उतारे हैं।
इस बार जो भी चुनाव परिणाम रहते हैं दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की पहली जीत या हार होगी। इस बार चुनाव मैदान में करसोग से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से दीपराज, कांग्रेस के महेश राज, आप से भगवत सिंह, बसपा से चमन लाल और माकपा से किशोरी लाल हैं। करसोग में कुल मतदाता 76,609 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 38,920 और महिला मतदाता 37,689 हैं। करसोग में 12 नवंबर को 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।