फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Politics: राजेंद्र राणा की रैली में नहीं पहुंचीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा, जानें पूरा मामला

प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 11:53 AM IST

सार

कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के उद्देश्य से गुरुवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में जन संकल्प रैली का आयोजन किया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नहीं पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर में कांग्रेस की जन संकल्प रैली - फोटो : संवाद


श्री नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर और पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी खुले मंच से बंबर ठाकुर का विरोध कर चुके हैं। बावजूद इसके बंबर की राजेंद्र राणा के कार्यक्रम में उपस्थिति ने कई संकेत दे दिए हैं। कार्यक्रम में पहुंचते ही चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू जिंदाबाद के नारों से पंडाल गूंज उठा। लंबे समय बाद सुक्खू समर्थकों के साथ सुजानपुर पहुंचे। सुजानपुर के कांग्रेस पदाधिकारी कुछ दिन पहले न्योता देते समय कह रहे थे कि रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आएंगी, लेकिन यह शगूफा ही निकला। कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। उधर, कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में हैं। व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next