फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM HP Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के बिलासपुर, कुल्लू दौरे पर भी मौसम का साया, सरकार ने विभाग से मांगी रिपोर्ट

Fri, 30 Sep 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली के लिए मौसम ने फिर डरा दिया है। हिमाचल सरकार ने मौसम विज्ञान केंद्र से इस संबंध में फिर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली के लिए मौसम ने फिर डरा दिया है। पांच अक्तूबर को फिर से बारिश होेने का पूर्वानुमान है। हिमाचल सरकार ने मौसम विज्ञान केंद्र से इस संबंध में फिर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भी संपर्क में है। पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर आना है। वहां वह एम्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं। एम्स के उद्घाटन के बाद उनकी बिलासपुर के लुहणू मैदान में रैली होगी। इसके बाद उनका कुल्लू जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव आरडी धीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर पहले ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ले चुके हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह के प्रबंधों में कोई चूक न हो। सूत्रों के अनुसार सरकार की सबसे बड़ी चिंता मौसम के बिगड़ने की है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है। वीरवार को भी इंटरनेट पर 40 फीसदी बारिश होने का पूर्वानुमान दर्शाया जा रहा था। ऐसे में राज्य सरकार ने मौसम विभाग से इस बारे में विस्तृत रूप और बारीकी से रिपोर्ट तलब की है। 

मंडी से सीख लेकर फूंक-फूंककर चल रही सरकार 
मंडी में हुई जनसभा से सीख लेकर सरकार फूंक-फूं ककर चल रही है। मंडी में हुई भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने का कार्यक्रम था, मगर वह मौसम की खराबी के चलत नहीं आ पाए। रैली स्थल बारिश से बचने के इंतजाम नहीं होने से यहां हजारों की भीड़ ही नहीं, बल्कि मंत्री, विधायक तक बुरी तरह से भीग गए। रैली स्थल पर बदइंतजामी का भी मुद्दा गरमाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें