वीर सिंह नेगी, जिया लाल, वेद प्रकाश।
- फोटो : संवाद
निर्वाचन आयोग ने कल्पा स्थित श्याम सरण नेगी के पोलिंग स्टेशन को आदर्श पोलिंग स्टेशन का दर्जा दिया है। मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के गांव निवासी वीर सिंह नेगी ने बताया कि कल्पा गांव पर्यटन की दृष्टि से देश और प्रदेश में प्रसिद्ध है।
इस गांव को श्याम सरण नेगी ने पूरे देश में पहचान दिलाई है। वह हमेशा मतदान को लेकर प्रेरित करते थे। इसलिए इस बार गांव से शत-प्रतिशत मतदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। युवा वेद प्रकाश ने बताया कि श्याम सरण नेगी युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। जिया लाल नेगी ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता ने इस दुनिया को छोड़ने से पहले की बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया था।
उत्साह से वोट देकर श्याम सरण नेगी को दें सच्ची श्रद्धांजलि: सीईसी
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं से उत्साह के साथ वोट डालकर आजाद भारत के प्रथम मतदाता रहे स्वर्गीय श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इसे लेकर मतदान के लिए लोगों से सीईसी की अपील के होर्डिंग चुनाव आयोग ने प्रदेश भर में लगाए हैं।
आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को वोट देने के प्रेरित किया जाए। इस होर्डिंग में देश के पहले मतदाता स्वर्गीय श्याम सरण नेगी की फोटो भी लगाई है। आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है।