सराज से संबंधित ठाकुर मोती राम परिवहन व कृषि मंत्री के पद पर रहे। 1997 से 1982 और 1990 में जनता दल से जीत हासिल की। 1993 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा और चौथी बार विधायक बने। वहीं, कांग्रेस विधायक पंडित शिवलाल भी यहां का जाना माना चेहरा था। 1985 में विधायक बने और प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा दिया।
मंडी जिला से मिला पहला मुख्यमंत्री
वीरभद्र और पंडित सुखराम के इर्द-गिर्द घूमने वाली मंडी जिला की राजनीति में सराज ने ही नया मोड़ लाया। 2017 में मंडी से पहला मुख्यमंत्री भी सराज ने जयराम ठाकुर के रूप में दिया। जयराम 2007 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहे । धूमल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।