प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले बिलासपुर परिधि गृह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में चंदेल भाजपा में शामिल हुए।
तीन बार के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और तीन साल बाद भाजपा में फिर वापसी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले बिलासपुर परिधि गृह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में चंदेल भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह पूर्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का कारण कांग्रेस में भाई-भतीजावाद है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत प्राप्त करेगी।
भाजपा में चंदेल और मैंने एक साथ शुरू किया था काम : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पुराने सहयोगी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। चंदेल से बात की और उनसे भाजपा में शामिल होने, राष्ट्रवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का अनुरोध किया। हमने भाजपा में एक साथ काम शुरू किया था और हमारा पुराना नाता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस बारे में चर्चा की और इसके लिए मुख्यमंत्री राजी हो गए।
कांग्रेस की कार्यशैली सही नहीं : चंदेल
सुरेश चंदेल ने कहा कि किन्हीं कारणों से तीन साल पहले कांग्रेस तो ज्वाइन कर ली थी, लेकिन उनकी आत्मा भाजपा में ही थी। चंदेल ने भाजपा में वापस आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली सही नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने घर वापसी की।