फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: हिमाचल में बड़े प्रोजेक्टों की ही मंजूरी देगा निर्वाचन विभाग

Mon, 21 Nov 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य निर्वाचन विभाग ने विभागों से जनहित के मामले और बड़े प्रोजेक्टों की स्वीकृतियां लेने के लिए आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रोजेक्टों का काम नहीं रुकेगा। इसको लेकर निर्वाचन विभाग आवेदनों पर जल्द ही मंजूरी की मुहर लगाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने विभागों से जनहित के मामले और बड़े प्रोजेक्टों की स्वीकृतियां लेने के लिए आवेदन करने को कहा है। हालांकि, काम प्रभावित न होने की गुंजाइश से से जुड़े मामलों को भी स्वीकृति के लिए निर्वाचन विभाग के पास भेजा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में 8 दिसंबर तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी। चुनाव आचार संहिता के चलते विकास और अन्य जनहित के कार्य रुके हुएउ हैं।

विज्ञापन


इस देखते हुए निर्वाचन विभाग के पास के पास प्रतिदिन 15 से 20 ऐसे मामलों में मंजूरी लेने के लिए आवेदन आ रहे हैं। इसमें कई आवेदन ऐसे भी हैं जिनका विकास कार्यों पर फर्क पड़ने वाला नहीं है। विभागों में छोटे स्तर भर्तियां, विकास कार्यों के लिए ठेकेदारी की पेमेंट रिलीज करना आदि शामिल है। निर्वाचन विभाग का मानना है कि हिमाचल में नई सरकार बनने के बाद यह कार्य किए जा सकते हैं। बड़े प्रोजेक्टों के कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। बड़े प्रोजेक्टों और जनहित से जुड़े जरूरी कार्यों के मामलों में मंजूरी जल्द दी जाएगी। 

हर मतगणना केंद्र 20 कर्मचारियों और अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी
शिमला। हिमाचल में 8 दिसंबर को 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना होनी है। ऐसे में राज्य निर्वाचन विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटियां लगाने का प्लान तैयार कर रहा है। मतगणना से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण फेज वाइज दिया जाना है। हर मतगणना केंद्र में 20 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा से अलग हिमाचल पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के जवान  भी मतगणना के दिन अलग से तैनात रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें