फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: कांग्रेस के आठ और नेता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

Wed, 02 Nov 2022 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आठ पार्टी नेताओं को आगामी छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस के आठ और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आठ पार्टी नेताओं को आगामी छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां परागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया था। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की थी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें