फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022: चार से अधिक दावेदारों वाली इन 22 सीटों पर मंथन करेगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी

Thu, 29 Sep 2022 11:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय चुनाव कमेटी बैठक के बाद एक साथ प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी - फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी से 22 सीटों के लिए भेजे गए चार से अधिक दावेदारों के पैनल पर अब स्क्रीनिंग कमेटी मंथन करेगी। दो अक्तूबर को पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। 

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान शिमला शहर, ठियोग, चौपाल, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर सदर, हमीरपुर सदर, भोरंज, चुराह, इंदौरा, शाहपुर, सुलह, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, नाचन, सिराज और कुटलैहड़ की सीटों के लिए दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे।

सात अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में इन पैनल को चर्चा के लिए रखा जाएगा। केंद्रीय चुनाव कमेटी बैठक के बाद एक साथ प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें