फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया

Fri, 11 Nov 2022 10:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)

सार

कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में भी शिकायत सौंपी गई है। हर्षवर्धन चौहान के नाया स्थित आवास के समीप मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हर्षवर्धन चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके साथ हाथापाई करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


चौहान ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा उनके गांव नाया में घर के समीप नाकाबंदी कर सरेआम गुंडागर्दी की जा रही थी। उनके घर की तरफ आने वाले वाहनों को जबरन रोक कर लोगों से दुर्व्यवहार करके परेशान किया जा रहा था। इसके बाद जब वह घर से अपनी निजी गाड़ी लेकर नाया जा रहे थे तो मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद गाड़ी को मोड़ने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी घेरकर उनके साथ भी गुंडागर्दी करने लगे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रास्ता रोकने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें