जिला किन्नौर के मतदान केंद्रों में मतदान के दिन पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली जाएगी। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने को शनिवार को सात पोलिंग बूथों पर पारंपरिक परिधानों में नृत्य किया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान केंद्र 50 कल्पा एक और 51 कल्पा दो, रिकांगपिओ मतदान केंद्र 55 और रिकांगपिओ मतदान केंद्र 56 के साथ मतदान केंद्र 83 छोल्तू और भावानगर मतदान केंद्र 113 सहित मतदान केंद्र 114 पर यह कार्यक्रम होगा।
यह पहली बार होगा, जब किन्नौर जिले के लोग विधानसभा चुनाव में मत के प्रयोग के दौरान नाटी का आनंद ले सकेंगे। जिले में कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं को पैदल वोट डालने आना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान की थकावट दूर करने में यह पारंपरिक नृत्य कुछ देर के लिए लोगों को मानसिक रूप से तनाव को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकता है।