उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
- फोटो : संवाद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को लेकर भी मिथक था कि वहां बारी-बारी से सरकार बनती थी। लेकिन लोगों ने इस मिथक को तोड़ दिया। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर हिमाचल में भी यह मिथक टूट जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में पिछले पांच सालों में शानदार काम हुआ है। हर क्षेत्र में हिमाचल आगे बढ़ रहा है।
धामी ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बालाबेहड़, ग्रीन पीस कॉलोनी होते हुए ढालपुर तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से बातचीत भी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स भी दिए। उन्होंने आम लोगों की तरह ढाबे में चाय भी पी। जीत का मंत्र देकर दोपहर बाद वह उत्तराखंड लौट गए।