बलबीर वर्मा, रजनीश किमटा व डॉ. सुभाष मंगलेट।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के विधानसभा क्षेत्र चौपाल से इस बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। 8 दिसंबर को आने वाले नतीजों में तय होगा कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कीमटा, बहुजन समाज पार्टी के भगत लाल, आम आदमी पार्टी उदय सिंघटा, आजाद प्रत्याशी अशोक शर्मा व कांग्रेस पार्टी के बागी पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट भी बतौर आजाद उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
माना जा रहा है कि डॉ. सुभाष मंगलेट के निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी प्रत्याशियों की जीत के समीकरण बिगड़ सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र चौपाल से वर्ष 2003 में डॉ. सुभाष मंगलेट आजाद उम्मीदवार जीते थे और वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इस बार फिर मंगलेट के चुनाव मैदान में उतरने के बाद हार जीत के समीकरण बिगड़ सकते हैं।
सीट में हुआ 75 प्रतिशत मतदान
इस चुनाव में कुल 73,147 मतदाता थे, जिसमें से 55,900 ने मतदान किया। 1,129 मत पोस्टल बैलेट से प्राप्त हुए। वर्तमान में चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 81,222 मतदाता है, जिसमें से 41,863 पुरुष और 39,359 महिला मतदाता हैं। चौपाल में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।