भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है जबकि दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी चुनावी मैदान में हैं।
कुल्लू जिले की बंजार विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। बंजार से कांग्रेस प्रत्याशी खीमी राम शर्मा पर पार्टी की साख बचाने की चुनौती है। भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है जबकि दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र शौरी चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के पुत्र हितेश्वर सिंह भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
तीनों के बीच कांटे की टक्कर है। कुल्लू के राज परिवार से हितेश्वर सिंह के बतौर आजाद मैदान में उतरने से राज घराने बेहड़े की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि बंजार से तीनों उम्मीवदार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन सबकी नजरें अब आठ दिसंबर पर टिकी हैं। बंजार में कांग्रेस से खीमी राम शर्मा के अलावा भाजपा से सुरेंद्र शौरी, आजाद हितेश्वर सिंह, आम आदमी पार्टी से नीरज सैनी, बहुजन समाज पार्टी से झाबे राम तथा हिमाचल जन क्रांति पार्टी से चेत राम किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
79.62 प्रतिशत मतदान
बंजार में कुल 75,354 मतदाताओं में से 38,167 पुरुष व 37,187 महिलाएं हैं। बंजार के पुजाली बूथ में सबसे अधिक 95.30 फीसदी मतदान हुआ है। बंजार विस में 30,736 पुरुषों और 29,261 महिलाओं ने वोटिंग की। यहां 12 नवंबर को 79.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।