फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Himachal Election 2022: भाजपा 30 को दिखाएगी 30 का दम, प्रदेशभर में हुंकार भरेंगे पार्टी के स्टार प्रचारक

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 09:58 AM IST

सार

विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा 30 अक्तूबर को 30 का दम दिखाएगी। इस दिन भाजपा के तीस स्टार प्रचारक प्रदेशभर में चुनावी हुंकार भरकर भाजपा के पक्ष में माहौल गरमाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बालीचौकी और बंजार में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर श्री नयना देवी, दुष्यंत गौतम रामपुर और भावानगर,  देवेंद्र सिंह राणा डलहौजी, अविनाश राय खन्ना हमीरपुर गांधी चौक, बड़सर मैहर बाजार और कुलटैहड़ बंगाणा में जनसभा करेंगे। संजय टंडन ढलियारा और देहरा में जनसभा करेंगे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांद सुरेश कश्यप जोगिंद्रनगर, द्रंग और मंडी के चौहाटा बाजार की जनसभाओं में मौजूद रहेंगे। संबित पात्रा कांगड़ा बाजार और शाहपुर में जनसभा करेंगे। वनथी श्रीनिवासन धामी और शिमला के शेरे पंजाब में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी जाहू, सरकाघाट और धर्मपुर में रहेंगी। मंगल पांडेय ठियोग बाजार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर, सांसद किशन कपूर बैजनाथ और तेजस्वी सूर्य सुलह में जनसभा करेंगे।  इनके अलावा पूर्व सीएम शांता कुमार सुलह के कचहरी अड्डा, सिकंदर कुमार बरठीं और घुमारवीं बाजार, सरदार संदीप सिंह इंदौरा, राजा का तालाब और ज्वाली में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सरस्वती नगर और रोहड़ू, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग, पूर्व मंत्री रमेश धवाला ज्वालामुखी, पवन काजल  नगरोटा बगवां बाजार और थुरल की चुनावी सभाओं में मौजूद रहेंगे। रश्मिधर सूद दाड़लाघाट और बिलासपुर, हर्ष महाजन भरमौर में जनसभा करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next