फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: 104 वर्षीय भेक्कड़ी देवी का निधन, तीन दिन पहले घर पर ही डाला था वोट

Sun, 13 Nov 2022 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

10 नवंबर को निर्वाचन आयोग की टीम भेक्कड़ी देवी से मत डलवाने के लिए घर पर पहुंची थी।  
विज्ञापन
भेक्कड़ी देवी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप तहसील राजा का तालाब की डक पंचायत के आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. हीरा लाल की पत्नी वयोवृद्ध भेक्कड़ी देवी उम्र 104 का रविवार को देहांत हो गया। भेक्कड़ी देवी अपने अंतिम समय में भी राम-राम जपती रही। वह उम्र के इस पड़ाव में भी स्वस्थ थीं। 

विज्ञापन


पौत्र साहित्यकार व पहाड़ी कवि पंकज दर्शी ने बताया कि उनकी नजर उम्र का शतक पार करने के बावजूद सही थी। अक्सर सुई में धागा वह खुद पिरोती थीं। कई बार वह उनसे पहाड़ी कविता भी सुनती थीं। खेतीबाड़ी, लोकगीत में उनका विशेष रुझान रहा है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को निर्वाचन आयोग की टीम उनसे मत डलवाने के लिए घर पर पहुंची।

उन्होंने प्रत्याशियों के नाम पूछकर और चुनाव चिन्ह की जानकारी लेकर बिना किसी की सहायता के अपना मत डाला। पंकज दर्शी के अनुसार उनके दादा 1942 से 1943 तक आजाद हिंद फौज में रहे। भेक्कड़ी देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को मोक्षधाम चकवाड़ी में सुबह 11 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें