फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 530 नए प्रिंसिपल, पदोन्नति सूची जारी

Tue, 29 Sep 2020 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा विभाग ने लंबित पड़ी स्कूल प्रिंसिपलों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। प्लेसमेंट आधार पर 530 नए प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं। इनमें 241 प्रवक्ता और 289 हेडमास्टरों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल के पद पर नियुक्ति दी गई है। प्लेसमेंट आधार पर हुई इन नियुक्तियों के तहत नए स्कूल प्रिंसिपलों को पुराने पद का वेतन और भत्ते ही मिलेंगे। स्थायी नियुक्ति मिलने के बाद इन्हें बढ़े हुए भत्ते और वेतन मिलेगा। सरकार ने पदोन्नति सूची के साथ ही तबादला आदेश भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


15 दिन के भीतर पदोन्नत प्रिंसिपलों को नए स्कूलों में पद ग्रहण करने को कहा गया है। उधर, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश वीरेंद्र चौहान, स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष केसर सिंह और प्रवक्ता राजन शर्मा ने पदोन्नति सूची जारी करने के लिए सरकार का आभार जताया है। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने बताया कि बीते काफी समय से स्कूलों में प्रिंसिपलों के पद रिक्त पड़े हुए थे। पदोन्नति सूची का लंबे समय से इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें