फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाया पेपर चेकिंग का पारिश्रमिक, बैठक में लिए कई फैसले

Thu, 09 Jan 2020 12:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पेपर चेकिंग के बदले शिक्षकों को मिलने वाले पारिश्रमिक में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। बोर्ड अब जमा दो का एक पेपर चेक करने के बदले शिक्षकों को 9:30 की बजाय 10.30 रुपये पारिश्रमिक देगा। दसवीं का एक पेपर चेक करने के लिए अब 7:75 की बजाय 8:75 रुपये मिलेंगे। धर्मशाला में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी की अध्यक्षता में प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ के साथ बैठक हुई।  इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संघ की ओर से उठाई कई मांगों पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने को बोर्ड अब वाइस प्रिंसिपल की अध्यक्षता में हर तहसील में एक और फ्लाइंग स्क्वायड का गठन करेगा। अब वार्षिक परीक्षाओं के दौरान स्कूल के एक कमरे में 40 की बजाय 25 छात्रों पर एक पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान स्कूल में नकल रोकने को लगे सीसीटीवी कैमरों की देखरेख और उसका बैकअप रखने के लिए हर केंद्र पर अलग से एक तकनीकी पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। बोर्ड परिसर में वर्कशॉप आदि अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने आने वाले शिक्षकों को अब धर्मशाला में रहने के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।

अध्यक्ष ने बैठक में दफ्तर के पास बोर्ड की जमीन पर 5 करोड़ रुपये से शिक्षक सदन बनाने का फैसला लिया। शिक्षक सदन के लिए प्राक्कलन तैयार कर डेढ़ करोड़ का बजट भी पारित किया है। बोर्ड में पुस्तक लेखन, सेमीनार, वर्कशॉप आदि में बुलाए जाने वाले रिसोर्स पर्सन का दैनिक भत्ता 200 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बोर्ड सदस्यों को कई सुझाव दिए जिन पर विचार कर कुछ फैसले लिए गए।बैठक में बोर्ड के नवनियुक्त सचिव अक्ष्य सूद सहित संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर, राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, राज्य वित्त सचिव धीरज व्यास, डा. राजेश कौशल, विजय शर्मा, जयंत शर्मा, राकेश भडवाल, नरेश ठाकुर और तेजा सिंह उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


टैट की फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर डाली
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि टैट के दो विषयों पंजाबी और उर्दू की फाइनल आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी गई है। टैट का परिणाम बोर्ड जल्द घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें