फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने +2 के छात्रों को दिया झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने श्रेणी सुधार के लिए आवेदन करने वाले पांच सौ छात्रों को झटका दिया है। जमा दो श्रेणी सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के आवेदन के साथ मूल प्रमाण पत्र प्रेषित न करने वाले आवेदनकर्ताओं का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में इन आवेदनकर्ताओं के मूल प्रमाण पत्र न मिलने तक इनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को श्रेणी सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन

छह हजार ने किया था आवेदन

प्रदेश भर से जमा दो के छह हजार के करीब बच्चों ने श्रेणी सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को आवेदन किया था, लेकिन पांच सौ के करीब विद्यार्थियों ने इसके साथ अपने मूल प्रमाण पत्र प्रेषित नहीं किए थे। इसलिए इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि जिन आवेदनकर्ताओं का परीक्षा परिणाम रोका गया है। वह बोर्ड कार्यालय में अपने मूल प्रमाण पत्र जमा करवाकर परिणाम हासिल कर सकते हैं। यह अनिवार्यता पूरी करने के बाद ही रिजल्ट मुहैया करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें