स्कूल शिक्षा बोर्ड ने श्रेणी सुधार के लिए आवेदन करने वाले पांच सौ छात्रों को झटका दिया है। जमा दो श्रेणी सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के आवेदन के साथ मूल प्रमाण पत्र प्रेषित न करने वाले आवेदनकर्ताओं का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में इन आवेदनकर्ताओं के मूल प्रमाण पत्र न मिलने तक इनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को श्रेणी सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है।