फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ई-20 का खौफ: चार महीने में प्रीमियम पेट्रोल की खपत 25% बढ़ी, माइलेज को लेकर चिंता

Sun, 23 Aug 2026 10:10 AM IST
Ankesh Dogra सुमित ठाकुर, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में ई-20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों की चिंता के बीच प्रीमियम पेट्रोल की मांग बढ़ी है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल की खपत करीब 25 फीसदी बढ़ी। शिमला में सामान्य पेट्रोल करीब 103 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल 111.74 रुपये प्रति लीटर है। वाहन चालकों का कहना है कि वे माइलेज और परफॉर्मेंस को लेकर प्रीमियम पेट्रोल का विकल्प चुन रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ई-20 के खौफ के बीच वाहन चालक तेजी से प्रीमियम पेट्रोल की ओर बढ़ रहे हैं। माइलेज में कमी और कुछ वाहनों में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतों के चलते बड़ी संख्या में लोग अब सामान्य के बजाय महंगा प्रीमियम पेट्रोल भरवा रहे हैं। पिछले चार महीनों में प्रदेश में प्रीमियम पेट्रोल की खपत में करीब 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में सामान्य पेट्रोल की कीमत 103 जबकि प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.74 रुपये है। प्रदेश में करीब 900 पेट्रोल पंपों के माध्यम से वाहन चालकों को पेट्रोल की आपूर्ति होती है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार पहले जहां अधिकांश ग्राहक सामान्य पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब प्रीमियम पेट्रोल की मांग लगातार बढ़ रही है।

वाहन चालकों का कहना है कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद कई गाड़ियों में पहले की तुलना में माइलेज कम मिल रही है, जबकि कुछ मामलों में इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित होने की शिकायत भी सामने आई है। इस बदलाव का असर प्रदेश के 80 हजार से अधिक टैक्सी ऑपरेटरों पर भी पड़ने लगा है।

टैक्सी संचालकों का कहना है कि यदि ई-20 पेट्रोल के कारण वाहनों में तकनीकी समस्याएं बढ़ती हैं तो उनके रखरखाव का खर्च बढ़ेगा और सीधे तौर पर उनकी आजीविका प्रभावित होगी।   इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिटेल सेल हेड रचित अग्रवाल के अनुसार इस साल अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच हिमाचल में प्रीमियम पेट्रोल की खपत में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे पहले यह वृद्धि 19 फीसदी तक रही है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल की खपत में भी लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

माइलेज के लिए चालक भरवा रहे महंगा पेट्रोल
सामान्य की तुलना में प्रीमियम पेट्रोल करीब आठ रुपये प्रति लीटर तक महंगा है, फिर भी चालक इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। शिमला के समरहिल निवासी भूपेंद्र नरवाल, चौपाल के हंसराज कलेट, टैक्सी चालक किरपा राम और अनुज पापटा का कहना है कि सामान्य पेट्रोल से गाड़ियों की माइलेज और खिंचाई पर असर महसूस हो रहा है। ऐसे में प्रीमियम पेट्रोल भरवा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

पांच फीसदी से ज्यादा एथेनॉल नहीं होना चाहिए
हिमाचल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह का कहना है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा पांच फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर पेट्रोल में पांच फीसदी तक एथेनॉल मिलाया जाए तो इससे वाहनों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन इससे अधिक पर तकनीकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। गाड़ी की उम्र कम हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें