हिमाचल के कांगड़ा जिले की डमटाल मंडी के कारोबारी इंदिरा कालोनी निवासी की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय बुजुर्ग हर्ष कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बीच, कारोबारी की मौत से डमटाल मंडी में हड़कंप की स्थिति रही। आनन-फानन में सैनिटाइज कराने के बाद मंडी को फौरी तौर पर बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से मौत का शिकार हुए बुजुर्ग पठानकोट लमीनी के कारोबारी के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ था।