फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में खेल रही 11 वर्षीय बच्ची की गिरने से मौत

Tue, 02 Jun 2020 04:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत पंचायत दुर्गेठी में 11 वर्षीय बच्ची की अपने घर के आंगन में खेलते समय अचानक गिरने से मौत हो गई।  हादसा मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ। बच्ची को परिजनों ने उपचार के लिए तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह के वक्त अपने घर के आंगन में खेलते-खेलते गिर गई और बेसुध हो गई। परिजनों ने बच्ची को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सिटी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें